मंडी के डडौर में किसानों के लिए बाजार सर्वेक्षण आयोजित
मंडी, 07 नवंबर (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना परियोजना प्रबंधन इकाई मंडी की ओर से सब्जी मंडी फार्म यार्ड, डडौर में फ्लो बहाव सिंचाई योजना रोपा से नलवाड़ी के 10 लाभार्थी किसानों के लिए एक बाजार सर्वेक्षण किया। यह सर्वेक्षण शैप छोटे किसानों का बागवानी सशक्तिकरण और संवर्धन दृष्टिकोण के अंतर्गत आयोजित किया ।
मंडी के खंड परियोजना प्रबंधक डॉ. राजेश कुमार ने इसकी अध्यक्षता की। सर्वेक्षण के दौरान, किसानों को बाजार-उन्मुख कृषि उत्पादन, बाजार की मांग, कीमतों के रुझान, उपभोक्ताओं की पसंद और फसल उत्पादन की योजना बनाने से पहले बाजार की जरूरतों को समझने के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। इसके बाद, किसानों ने ने उठाऊ सिंचाई योजना कसारला का दौरा किया । इस कार्यक्रम में पशु चिकित्सक डॉ. नेहा, हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक नेरचौक के जिला प्रबंधक सुरेंद्र ठाकुर एवम् शाखा प्रबंधक नवीना , कृषि विभाग के विषयवाद विशेषज्ञ डॉ. विजय कुमार बल्ह, किसान उत्पादक संगठन के प्रधान टकेंदर, एंजेल ऑय इंस्टिट्यूट के प्रबंधन निदेशक, ग्राम पंचायत प्रधान, उप-प्रधान, कृषक विकास संघ के प्रधान और विभिन्न
संबंधित विभागों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की।
इस दौरान विभागीय योजनाओं, चल रही कृषि गतिविधियों, विभागों के बीच समन्वय, और बेहतर कृषि पद्धतियों तथा बाजार संपर्कों के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की गई।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों में बाजार के प्रति जागरूकता बढ़ाना और टिकाऊ आजीविका में सुधार तथा कृषि से बेहतर रिटर्न प्राप्त करने के लिए शैप दृष्टिकोण को अपनाने को बढ़ावा देना था।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

