home page

हिमाचल में दो आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार

 | 

शिमला, 01 सितंबर (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश सरकार ने दो आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। कार्मिक विभाग की ओर से मंगलवार को जारी अधिसूचना के अनुसार यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू होगी और अगले आदेश तक जारी रहेगी।

अधिसूचना के मुताबिक आईएएस अधिकारी कुमन्द सिंह को हिमाचल प्रदेश फूड, सिविल सप्लाइज एंड कंज्यूमर अफेयर्स विभाग के निदेशक पद के साथ हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम शिमला के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

वहीं, आईएएस अधिकारी राजीव कुमार को समग्र शिक्षा हिमाचल प्रदेश के राज्य परियोजना निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। राजीव कुमार वर्तमान में मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान निजी सचिव-सह-विशेष सचिव के पद पर हैं। उनके पास निदेशक, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग हिमाचल प्रदेश का अतिरिक्त कार्यभार भी है। इसके अलावा वह हिमाचल प्रदेश एड्स नियंत्रण सोसायटी के परियोजना निदेशक और सरकार के विशेष सचिव (कार्मिक) का कार्यभार भी संभाल रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उज्जवल शर्मा