home page

छह से आठ मार्च तक होगा तकनीकी विवि का युवा उत्सव

 | 

हमीरपुर, 26 फ़रवरी (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर का युवा उत्सव-2026 छह से आठ मार्च तक आयोजित किया जाएगा। तकनीकी विवि के युवा उत्सव की मेजबानी इस बार हिमाचल इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी संस्थान (एचआईईटी) शाहपुर करेगा। तकनीकी विवि के अधिष्ठाता शैक्षणिक डॉ राजेश शर्मा ने कहा कि इंजनीयिरिंग, फार्मेसी और मैनेजमेंट के विद्यार्थियों के सर्वांगिन विकास के लिए सांस्कृतिक गतिविधियों को संचालित किया जाता है, इसी कड़ी में इस वर्ष भी युवा उत्सव आयोजित किया जा रहा है।

तकनीकी विवि व संबंधित इंजीनियरिंग, फार्मेसी शिक्षण संस्थानों को युवा उत्सव के लिए तैयारियां करने के निर्देश दिए हैं। इस वर्ष युवा उत्सव में समूह लोक नृत्य, ग्रुप डांस फ्री स्टाइल, देशभक्ति थीम पर आधारित समूह नृत्य, एकल नृत्य और स्किट/नाटक/माइम और लोक प्रदर्शन मुख्य गतिविधियां रहेगी।

अधिष्ठाता शैक्षणिक ने कहा कि तकनीकी विवि से संबंधित सभी शिक्षण संस्थानों को पहली मार्च तक मेजबान संस्थान को सूचित करने का आग्रह किया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील शुक्ला