home page

हिमाचल हाई कोर्ट ने 15 न्यायिक अधिकारियों के तबादले किए

 | 
हिमाचल हाई कोर्ट ने 15 न्यायिक अधिकारियों के तबादले किए


शिमला, 11 सितंबर (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने हिमाचल प्रदेश न्यायिक सेवा के जिला न्यायाधीश और अतिरिक्त जिला न्यायाधीश कैडर के 15 न्यायिक अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

उच्च न्यायालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार शिमला में जिला एवं सत्र न्यायाधीश (वन) अजय मेहता का तबादला कर उन्हें जिला एवं सत्र न्यायाधीश सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन नियुक्त किया गया है। किन्नौर जिला मुख्यालय रामपुर बुशहर के जिला एवं सत्र न्यायाधीश मदन कुमार को प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय मंडी नियुक्त किया गया है। परिवार न्यायालय मंडी की प्रधान न्यायाधीश अमन सूद का तबादला कर उन्हें जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कांगड़ा जिला मुख्यालय धर्मशाला नियुक्त किया गया है।

ऊना के जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेश कुमार का तबादला कर उन्हें जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुल्लू नियुक्त किया गया है। कांगड़ा जिला मुख्यालय धर्मशाला स्थित श्रम न्यायालय-सह-औद्योगिक अधिकरण की पीठासीन अधिकारी परवीन चौहान की सेवाएं वापस बुलाकर राज्य सरकार के अधीन रखी गई हैं। उन्हें हिमाचल प्रदेश सरकार में शिमला स्थित विधि सचिव-सह-प्रधान सचिव के पद पर तैनात किया जाएगा। कुल्लू के जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रकाश चंद राणा का तबादला कर उन्हें जिला एवं सत्र न्यायाधीश ऊना नियुक्त किया गया है।

अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम के पद पर तैनात राजेश चौहान को जिला एवं सत्र न्यायाधीश पद पर नियुक्ति के बाद जिला एवं सत्र न्यायाधीश (वन) शिमला तैनात किया गया है। सरकाघाट की अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अबीरा बसु को जिला एवं सत्र न्यायाधीश पद पर नियुक्ति के बाद जिला एवं सत्र न्यायाधीश किन्नौर जिला मुख्यालय रामपुर बुशहर तैनात किया गया है। सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश गौरव महाजन का तबादला कर उन्हें अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम शिमला नियुक्त किया गया है।

ऊना की अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय कांता वर्मा का तबादला कर उन्हें अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम कुल्लू नियुक्त किया गया है। मंडी के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम अरविंद कुमार का तबादला कर उन्हें अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय सोलन नियुक्त किया गया है। शिमला के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम परवीन गर्ग का तबादला कर उन्हें अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सरकाघाट नियुक्त किया गया है।

शिमला के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय यजुवेंद्र सिंह का तबादला कर उन्हें अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम मंडी नियुक्त किया गया है। सोलन के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय विवेक खनाल का तबादला कर उन्हें अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन नियुक्त किया गया है। कुल्लू के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम अमित मंडयाल का तबादला कर उन्हें अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय कुल्लू नियुक्त किया गया है।

उच्च न्यायालय ने आदेश में कहा है कि तबादले के आदेश से प्रभावित कोई भी न्यायिक अधिकारी 12 सितंबर 2026 को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन से पहले अपना कार्यभार नहीं छोड़ेगा। आदेश में यह भी कहा गया है कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश (वन), शिमला हर महीने के तीसरे सप्ताह में एक सप्ताह के लिए ठियोग में सर्किट कोर्ट लगाएंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उज्जवल शर्मा