राजीव गांधी के बलिदान दिवस पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने दी श्रद्धांजलि
शिमला, 21 मई (हि.स.)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बलिदान दिवस पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने भारत की एकता, आधुनिक सोच और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति राजीव गांधी के समर्पण को याद करते हुए कहा कि उनका योगदान देश के विकास और राष्ट्र निर्माण में सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी, पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त बनाने तथा युवा भारत की भागीदारी सुनिश्चित करने में राजीव गांधी की दूरदर्शी सोच ने देश को नई दिशा प्रदान की। उनके नेतृत्व में शुरू किए गए कई महत्वपूर्ण कदमों ने भारत के आधुनिक विकास की नींव को मजबूत किया।
उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण के प्रति राजीव गांधी की प्रतिबद्धता और उनकी प्रगतिशील सोच को देश हमेशा स्मरण रखेगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुनील शुक्ला

