home page

हिमाचल भाजपा ने पूर्व सैनिक और खेल प्रकोष्ठों में नई नियुक्तियां कीं

 | 

शिमला, 06 सितंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हिमाचल प्रदेश इकाई ने संगठनात्मक विस्तार के तहत पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ और खेल प्रकोष्ठ में प्रदेश एवं जिला स्तर पर नई नियुक्तियां की हैं। दोनों प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजकों ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से चर्चा के बाद पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा की। सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक लेफ्टिनेंट कमांडर अभिषेक पटियाल ने नायक विनोद कुमार, ऑनरेरी कैप्टन जितेन्द्र कुमार, सूबेदार मेजर संत राम तोमर, नायक हीरा लाल ठाकुर, नायब सूबेदार मनीष कुमार और कैप्टन एम.आर. ठाकुर को प्रदेश सह-संयोजक नियुक्त किया है। पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ में जिला स्तर पर भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। हमीरपुर में कैप्टन मदन बरयाल, पालमपुर में कैप्टन श्याम लाल, मंडी में सूबेदार नरेंद्र कुमार, देहरा में मनोज राणा (एमसीपीओ-I) और शिमला में हवलदार पवन कुमार चौहान को जिला संयोजक नियुक्त किया गया है। प्रदेश संयोजक अभिषेक पटियाल ने कहा कि पूर्व सैनिकों ने देश की सुरक्षा और सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रकोष्ठ की नई टीम पूर्व सैनिकों और सेवारत सैनिकों के परिवारों के साथ संगठन के बीच समन्वय बेहतर करने का काम करेगी। पूर्व सैनिकों से जुड़े मुद्दों को संगठन के समक्ष प्रभावी तरीके से रखने की दिशा में भी काम किया जाएगा। भाजपा खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक कुलदीप सिंह राणा ने भी प्रदेश और जिला स्तर पर नई नियुक्तियों की घोषणा की है।

उन्होंने तेज प्रताप चोपड़ा, कुलदीप राणा, ईश्वर रोहाल और शीला कौशल को प्रदेश सह-संयोजक नियुक्त किया है। खेल प्रकोष्ठ में कुल्लू से खेमराज ठाकुर, महासू से अंकित वर्मा, हमीरपुर से जयदीप शर्मा, पालमपुर से नवीन कटोच, मंडी से सुनील कुमार, कांगड़ा से विजय रामशरण भंडारी, ऊना से अरुण ठाकुर, किन्नौर से ज्ञान विद्या, चंबा से सुरेन्द्र ठाकुर और सुंदरनगर से अशोक कुमार को जिला संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।

कुलदीप सिंह राणा ने कहा कि खेल प्रकोष्ठ प्रदेश के खिलाड़ियों, युवाओं और खेल प्रतिभाओं के साथ लगातार संवाद स्थापित करेगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। प्रकोष्ठ खेल और खिलाड़ियों से जुड़े मुद्दों को संगठन के मंच पर उठाने के साथ अधिक से अधिक युवाओं को संगठन की गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास करेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उज्जवल शर्मा