home page

अचानक प्रचंड रूप दिखाने लगी गर्मी, दोपहर को घरों से बाहर निकलने से परहेज करने लगे लोग

 | 
अचानक प्रचंड रूप दिखाने लगी गर्मी, दोपहर को घरों से बाहर निकलने से परहेज करने लगे लोग


मंडी, 23 अप्रैल (हि.स.)। विगत कई दिनों से अचानक मौसम ने अपने तेवर बदल लिए हैं। अचानक प्रचंड गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। वीरवार को भी सुबह दस बजे के बाद धूप में निकलना कष्टदायी होने लगा। तेज धूप का इतना अधिक असर था कि छोटी काशी मंडी के सबसे व्यस्तम बाजार व चौराहे सूने नजर आने लगे। अचानक ठंडे पानी व शीतल पेय, जूस व गन्ने आदि के रस की मांग बढ़ने लगी। मंडी शहर का चौहट्टा बाजार, सेरी व गांधी चौक सबसे व्यस्त रहते हैं मगर दोपहर के समय इक्का दुक्का लोग ही नजर आए। जरूरी काम से निकलने वाले लोगों ने ही घरों से बाहर निकलने की जहमत उठाई बाकी ने सुबह शाम ही अपने काम निपटाने के लिए निकले। पारा एक दम से आसमान को छूने लगा है और अप्रैल के पहले व दूसरे सप्ताह में जो खुशगवार मौसम था वह एक दम से बदल गया है। प्रचंड गर्मी से लोग त्रस्त होने लगे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा