home page

हिंदी शिक्षक भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, 151 उम्मीदवारों का चयन

 | 

हमीरपुर, 16 सितंबर (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने स्कूल शिक्षा विभाग में हिंदी के शिक्षकों के 151 पदों को फिक्स मानदेय के आधार पर भरने के लिए पोस्ट कोड-26026 के तहत आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच के बाद अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है।

आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इन पदों के लिए कुल 6354 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 5316 उम्मीदवारों ने कंप्यूटर आधारित परीक्षा दी थी और इस परीक्षा में 375 उम्मीदवारों का चयन दस्तावेजों की जांच के लिए किया गया था। एक से पांच सितंबर तक दस्तावेजों की जांच के बाद 151 उम्मीदवारों का चयन किया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विशाल राणा