home page

नया नेतृत्व नया हिमाचल के संकल्प के साथ मंडी में हिमाचल उत्थान मंच का गठन

 | 
नया नेतृत्व नया हिमाचल के संकल्प के साथ मंडी में हिमाचल उत्थान मंच का गठन


मंडी, 28 अक्टूबर (हि.स.)। बदलाव की पुकारः नया नेतृत्व, नया हिमाचल के संकल्प के साथ मंडी हिमाचल उत्थान मंच का गठन हुआ है। सेवानिवृत कालेज प्राचार्य डॉ अशोक अवस्थी, सेवानिवृत प्रशासनिक अधिकारी बी आर कौंडल व युवा नेता प्रवीण कुमार की अगुवाई में इसकी शुरुआत हुई है। अब आम लोगों को लामबंद करके इसे एक विशाल स्वरूप दिए जाने की योजना है। हिमाचल उत्थान मंच ने जो एक जनजागरूता अभियान पपत्र वितरण के साथ चलाया है, उसमें सात प्रमुख मांगों को रखा गया है। इनमें किसी भी व्यक्ति को विधानसभा, लोक सभा, स्थानीय निकायों या किसी भी निर्वाचित संस्था का सदस्य अधिकतम दो कार्यकाल के लिए ही चुना जाना चाहिए। वंशवाद पर पूरी तरह से रोक लगनी चाहिए, नए विचारों और पारदर्शिता का स्वागत किया जाना चाहिए, भ्रष्टाचार और भाई भतीजावाद पर अंकुश लगाया जाए। वोट बैंक की राजनीति पूरी तरह से खत्म होनी चाहिए व राजनीति का व्यवासायिकरण बंद होना चाहिए।

उत्थान मंच का आह्वान है कि थके हुए उम्मीदवारों की जगह नए युवा व पढ़े लिखे उम्मीदवार मैदान में आने चाहिए। सक्षम और समर्पित युवा, मातृ शक्ति, वरिष्ठ नागरिक एवं बुद्धिजीवी व समाज के अन्य योग्य वर्ग आगे आएं । मंच का आह्वान है कि इस मुद्दे पर अपनी ताकत बनाएं, सोशल मीडिया पर लिखें, वीडियो बनाएं, पॉडकास्ट करें और परिवार के बीच इस पर विचार विमर्श शुरू कीजिए। जब युवाओं की सामूहिक आवाज गूंजेगी तो व्यवस्था को झुकना ही पड़ेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा