home page

मंडी जिला में मतदाता जागरूकता अभियान चलागी ज्ञान विज्ञान समिति

 | 

मंडी, 09 मई (हि.स.)। हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति जिला इकाई मंडी नशा मुक्त पंचायत चुनाव करवाने के लिए मतदाता जागरूकता अभियान चलाएगी। जिसमें लोगों से अपील की जायेगी कि पंचायत चुनावों के दौरान शराब और अन्य नशीले प्रदार्थ बांटने वाले उम्मीदवारों को वोट न करें। समिति केवल ऐसे उम्मीदवारों का समर्थन करने की अपील करेगी जो स्वयं नशे से दूर हो और नशे का विरोध करे। ईमानदार, जिम्मेदार और विकास करने वाले उम्मीदवार को ही वोट करें।

जिला सचिव गजेंद्र शर्मा ने बताया की समिति 10 मई से 30 मई तक जिला भर में मतदाता जागरूकता अभियान चलाएगी। जिसमें समिति के कार्याकर्ता गांव गांव में लोगों से संवाद करेंगे व नशे के विराघ में पर्चे बांटकर नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देंगे। उन्होंने बताया की कुछ उम्मीदवारों द्वारा वोट पाने के लिए शराब, नशीले पदार्थ और पैसे बांटे जाते हैं और वो चुनाव जीत जाते हैं। ऐसे नुमाईंदे सिर्फ वोट नहीं खरीदता वह हमारे समाज और युवाओं के भविष्य को बर्बाद करते हैं। नशा माफिया युवाओं को पैसे और शराब के लालच में फंसाते हैं। जिससे उनकी पढ़ाई, करयिर और स्वास्थ्य सब नष्ट हो जाता है। धीरे-धीरे युवा नशे के आदि हो जातें हैं और अपराध और हिंसा की राह पर चले जाते हैं। नशे से कई घरों में झगड़े, हिंसा और आर्थिक संकट बढ़ते हैं। एक व्यक्ति का नशा पूरे परिवार को बर्बाद कर देता है।

हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति आम जनता से अपील करती है कि चुनावों के दौरान बांटे जाने वाले शराब व अन्य नशे का विरोघ करें। ऐसे उम्मीदवारों का बहिष्कार करें जो नशा बांटते हैं। केवल ईमानदार, जिम्मेदार और विकास करने वाले उम्मीदवार को वोट दें। एक बेहतर समाज का निर्माण करें सभी अपना योगदान दें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा