home page

समाज में बढ़ते नशे को रोकने के लिए समिति चलाएगी विशेष अभियान

 | 
समाज में बढ़ते नशे को रोकने के लिए समिति चलाएगी विशेष अभियान


मंडी, 03 अक्टूबर (हि.स.)। हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति एवं मंडी साक्षरता एवं जन विकास समिति द्वारा युवाओं में बढ़ते नशे को रोकने को मंडी जिला में विशेष अभियान चलाएगी जिसके तहत स्कूलों, काॅलेज व औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में कैंप आयोजित किए जाएंगे। इन कैपों में भाग लेने वाले स्त्रोत व्यक्तियों के लिए दो दिवसीय रिफ्रेसर प्रशिक्षण 3 व 4 अक्तूबर को साक्षरता भवन सौली खडड् में आयोजित किया जा रहा है।

प्रशिक्षण के पहले दिन स्रोत व्यक्ति प्रोफेसर वीना राठौर द्वारा प्रतिभागीयों को समाज में बढ़ते नशे से को कैसे रोके व बच्चों को इससे कैसे बचाएं इस बारे में अपनी प्रस्तूति रखी। उन्होंने कहा कि आज नशे का प्रचलन इतना बढ़ गया है कि हमारे आस पास हर दिन कोई न कोई बच्चा इसकी चपेट में आ रहा है। निजी शिक्षण संस्थानों, व्यावसायिक काॅलेजों में भी नशे का काफी चलन देखा जा रहा है। जिसका मुख्य कारण अभिभावकों और बच्चों के बीच संवाद की कमी से जो बच्चे खुद को अकेला महसूस कर रहे हैं हमें नई पीढ़ी को समझने की जरूरत है तभी हम उन्हे नशे में जाने से राक पाएंगे। इसलिए बच्चों और युवाओं के आलावा अभिभावकों को भी अभियान का हिस्सा बनाने की जरूरत है।

उन्होंनेे नशे की समस्या से जूड़े विभिन्न तकनीकी, विषयगत, बचाव, व्यवहार, परामर्श आदि पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी।

वहीं जिला बाल संरक्षण अधिकारी मंडी एन.आर. ठाकुर, ने बताया कि स्थितियां इतनी भयानक है कि भावी पीढ़ी नशे के चंगुल में बुरी तरह से बर्बाद होती जा रही है। उन्होंने बताया कि नशे को लेकर समाज में बहुत सारी भ्रान्तियां हैं। कुछ लोग नशे को श्रेणियों में बांट कर उन्हें कम या ज्यादा खराब मानते हैं जबकि ऐसा नहीं है। हर तरह का नशा सेहत के लिए हानिकारक है। आम चलन में किया जाने वाला नशा बीड़ी-सिगरेट, गुटखा, खैनी शुरुआती नशे हैं जो आगे चलकर रासायनिक नशों तक पहुंचाने का दरवाजा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा