रंधाडा में नशा मुक्ति एवं स्वास्थ्य विषय पर संवाद कार्यक्रम का आयोजन
मंडी, 19 अक्टूबर (हि.स.)। हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति व मंडी साक्षरता एवंम जन विकास समिति के संयुक्त तत्ववधान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रंधाडा में नशा मुक्ति एवं स्वास्थ्य विषय पर संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हिमाचल ज्ञान विज्ञानं समिति के जिला सचिव गजेंद्र शर्मा द्वारा विद्यार्थिओं को समाज में बढ़ाते हुए नशे के मक्कड़ जाल से अपने आप को कैसे बचाना है के बारे जानकारी दी गई।
उन्होंने कहा की आज हमारे आसपास बड़े पैमाने पर सिंथेटिक ड्रग्स पहुंच चुकी है, कोई भी बच्चा उसका शिकार हो सकता है। इसके लिए जरुरी है की बच्चों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी हो। उन्होंने बताया की आप बच्चे ही हमारे आने वाले कल का भविष्य है और बिडंबना यह है की नशा माफिया द्वारा हमारे भोले भाले युवाओं को नशे का आदि बनाया जा रहा है और फिर उन्हें नशे के कारोबार में धकेला जा रहा जिसकी बजह से आज अधिकतर युवा जेल की सलाखों के पीछे हैं। इसलिए जरुरी है की आप अपनी क्षमताओं को पहचानें एक जिम्मेदार नागरिक बने, शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बने। स्वस्थ्य रहने के लिए जरुरी है की हम जंक फ़ूड का इस्तेमाल न करें हमेशा संतुलित भोजन करें और किसी भी प्रकार की नशीली चीजों से दूर रहते हुए एक स्वस्थ जीवन जिएं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

