home page

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान 13 से 16 जून तक सिरमौर जिला के प्रवास पर

 | 

नाहन, 12 जून (हि.स.)। उद्योग संसदीय कार्य तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान 13 से 16 जून तक जिला सिरमौर के प्रवास पर होंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि उद्योगमंत्री 13 जून व 14 जून को शिलाई स्थित लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में जन समस्याएं सुनेंगे तथा 15 जून 2026 को नाहन में जिला सिरमौर की नव निर्वाचित ग्राम पंचायतों के प्रधानों एवं उप.प्रधानांे को निष्ठा एवं गोपनीयता की शपथ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। इसके पश्चात उद्योग मंत्री धानला ;अंाज भोज स्थित श्री शिरगुल महाराज मंदिर में आयोजित शांत महायज्ञ अनुष्ठान में सम्मिलित होंगे।

उद्योग मंत्री 16 जून को जिज्ञासा परियोजना के अन्तर्गत जिला सिरमौर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कफोटा में निर्मित विज्ञान प्रयोगशाला का उद्घाटन करेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर