हमीरपुर की कुल 242 ग्राम पंचायतों, 119 बीडीसी वार्डों और 19 जिला परिषद वार्डों के लिए होंगे चुनाव
| Apr 28, 2026, 19:07 IST
हमीरपुर, 28 अप्रैल (हि.स.)। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव की घोषणा के साथ ही जिला हमीरपुर में भी आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि जिला हमीरपुर के 6 विकास खंडों में कुल 242 ग्राम पंचायतें, 119 पंचायत समिति वार्ड और 19 जिला परिषद वार्ड हैं। इनमें तीन चरणों में चुनाव करवाए जाएंगे। इनका विस्तृत निर्वाचन कार्यक्रम अलग से जारी किया जाएगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुनील शुक्ला

