home page

मंडी में ग्राम पंचायतों, पंचायत समितियों तथा जिला परिषद् वार्डों के परिसीमन की अधिसूचना जारी

 | 
मंडी में ग्राम पंचायतों, पंचायत समितियों तथा जिला परिषद् वार्डों के परिसीमन की अधिसूचना जारी


मंडी, 16 मार्च (हि.स.)। मंडी जिला में पंचायतों के पुनर्गठन के उपरांत कुछ नई पंचायतों का गठन किया गया है। इसके दृष्टिगत पुनर्गठन अथवा विभाजन से प्रभावित होने वाली ग्राम पंचायतों, पंचायत समितियों तथा जिला परिषद् के वार्डों का परिसीमन होना है। इस बारे में उपायुक्त अपूर्व देवगन ने अलग-अलग अधिसूचनाएं जारी की हैं।

अधिसूचना के अनुसार खंड विकास अधिकारी, धर्मपुर, गोहर, सुंदरनगर, निहरी, बल्ह, करसोग, चौंतड़ा, सदर मंडी, गोपालपुर तथा द्रंग को उनके संबंधित विकास खंड की ग्राम पंचायतों के निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन को तैयार करने तथा निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन का जनसाधारण की जानकारी के लिए प्रकाशन करने हेतु प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त किया गया है। साथ ही आदेश दिए हैं कि 20 मार्च, 2026 तक उक्त परिसीमन का अंतिम प्रकाशन करना सुनिश्चित करें। अधिसूचना के अनुसार विकास खण्ड धर्मपुर की ग्राम पंचायत लौंगणी से ग्राम पंचायत हुक्कल, ग्राम पंचायत सरस्कान से ग्राम पंचायत ठाणा (बरोटी), ग्राम पंचायत ग्रयोह से ग्राम पंचायत कांगो का गहरा, ग्राम पंचायत लंगेहड से ग्राम पंचायत गियुण व ग्राम पंचायत सरी से ग्राम पंचायत फिहड़ तथा विकास खंड गोहर की ग्राम पंचायत नौण से ग्राम पंचायत कोट नई ग्राम सभा का गठन हुआ है।

इसी प्रकार विकास खण्ड निहरी की ग्राम पंचायत रोहाण्डा से ग्राम पंचायत चौकी, विकास खण्ड चौंतड़ा की ग्राम पंचायत ढेलू से ग्राम पंचायत योरा और डोहग, विकास खण्ड सदर की ग्राम पंचायत जनेड से ग्राम पंचायत तान्दी, विकास खंड द्रंग की ग्राम पंचायत भराडू से ग्राम पंचायत सपैडू, विकास खण्ड बल्ह की ग्राम पंचायत भडयाल से ग्राम पंचायत टिक्कर कलां, ग्राम पंचायत गलमा से ग्राम पंचायत करनेहडा तथा ग्राम पंचायत सकरोहा से ग्राम पंचायत चतरौर, विकास खंड धर्मपुर की ग्राम पंचायत डरवाड व घरवासड़ा से ग्राम पंचायत चसवाल, ग्राम पंचायत बिंगा से दबरोट तथा ग्राम पंचायत सघोट से ग्राम पंचायत रोसो, विकास खंड करसोग की ग्राम पंचायत ममेल से ग्राम पंचायत वतालादहल मुख्यावास काणी मन्दंलाह, विकास खंड सुन्दरनगर की ग्राम पंचायत जांम्बला से ग्राम पंचायत ज्योर व ग्राम पंचायत कांगू से ग्राम पंचायत दयोही, विकास खंड गोपालपुर की ग्राम पंचायत रखोह से ग्राम पंचायत जन्दरूकलां तथा विकास खंड गोहर की ग्राम पंचायत शिल्हूं से ग्राम पंचायत बाढू का गठन किया गया है।

एक अन्य अधिसूचना के तहत उपायुक्त द्वारा जिला मंडी की पंचायत समिति धर्मपुर, गोहर, सुंदरनगर, निहरी, बल्ह, करसोग, चौंतड़ा, सदर मंडी, गोपालपुर तथा द्रंग की पंचायत समितियों के निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन को तैयार करने तथा निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन का जनसाधारण की जानकारी हेतू प्रकाशन करने के लिए संबंधित उपमंडलाधिकारी (ना.) को प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त किया गया है। साथ ही 20 मार्च 2026 तक अंतिम प्रकाशन सुनिश्चित करने के आदेश भी जारी किए हैं।

इसके अतिरिक्त विकास खंड धर्मपुर, गोहर, निहरी, चौंतड़ा, सदर मंडी, द्रंग स्थित पद्धर, बल्ह, धर्मपुर, करसोग,सुंदरनगर, गोपालपुर तथा गोहर की ग्राम पंचायतों के विभाजन/पुनर्गठन उपरांत नई ग्राम सभाओं का गठन किया गया है। जिससे संबंधित ग्राम पंचायतों की जनसंख्या जनगणना 2011 आंकड़ों में परिवर्तन होने के कारण उनकी वर्तमान ग्राम पंचायतों तथा नव गठित ग्राम पंचायतों के सदस्यों के पदों का निर्धारण हि.प्र. पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 8 की उप धारा (1) के प्रावधानों अनुसार किया जाना है। इस बारे में भी उपायुक्त की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है।

उपायुक्त ने जिला में ग्राम पंचायतों के विभाजन/पुनर्गठन उपरांत नई ग्राम सभाओं के गठन के उपरांत 02 मार्च, 2026 को प्रकाशित जिला परिषद् मंडी के निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन हेतु प्रकाशित अंतिम प्रकाशन के अनुक्रम में जिला परिषद् मंडी के निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन के प्रारूप के पुनः प्रकाशन की अधिसूचना भी आज जारी की है। जिला परिषद मंडी के निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन के संबध में कोई आक्षेप या सुझाव अधिसूचना जारी होने के तीन दिनों के भीतर उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत किए जा सकते हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा