home page

सरकारी चावल खरीदने और बेचने की शिकायत, एडीसी काे दिया ज्ञापन

 | 

मंडी, 25 मार्च (हि.स.)। मंडी जिला की भांबला पंचायत से पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व पंचायत उप प्रधान की अगवाई में एडीसी काे दिया ज्ञापन

सरकारी चावल खरीदने और बेचने की शिकायत पर विभाग और पुलिस के द्वारा सही ढंग से कार्रवाई नहीं करने का आराेप लगाया है। भांबला के पूर्व उप प्रधान रत्न चंद वर्मा ने इस बारे में उन्हाेंने डीसी मंडी काे ज्ञापन दिया है। हालांकि, डीसी मंडी की गैर माैजूदगी में यह ज्ञापन एडीसी काे साैंपा गया है। ज्ञापन में रतन चंद वर्मा ने बताया कि वह पूर्व सैनिक एवं पूर्व उप-प्रधान हैं। वह ग्राम पंचायत भांबला के रहने वाले हैं। उन्होंने कहा कि 16 मार्च काे सोमवार शाम को समय लगभग साढ़े 5 बजे के करीब जाहू-घुमारवीं हाइवे पर इनके घर के समीप एक दूकान और गोदाम में सरकारी चावल से भरी दो गाड़ियां खड़ी थी। इसमें से एक गाड़ी से लेबर द्वारा चावल उतारे जा रहे थे तो उन्हाेंने गाड़ी के चालक से इन चावलों के बारे में पूछा तो वह घबरा गया। उसने एकदम से गाड़ी स्टार्ट की और गाड़ी को भगाने लगा। इस दौरान उसने रत्न चंद काे कुचलने का भी प्रयास किया और गाड़ी चालक मौके से गाड़ी को ले भागा। यह पूरा घटनाक्रम गोदाम के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में भी रिकॉर्ड हुआ है। रत्न चंद ने बताया कि उन्हाेंने उसी समय पुलिस थाना हटली को फोन किया और पूरी इस मामले में अवगत करवाया । पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने छानबीन की और खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक को भी अवगत करवाया । पुलिस ने रात को ही सरकारी चावल से भरे गोदाम को सील कर दिया।

इसके बाद 17 मार्च मंगलवार को पुलिस थाना हटली के कर्मचारी, खाद्य आपूर्ति विभाग सरकाघाट के निरीक्षक और एफसीआई भांबला स्थित कैंचीमोड़ के मैनेजर भी मौके पर आए और उन्होंने जांच पड़ताल की। उस दौरान शिकायतकर्ता होने के नाते उन्होंने रत्नचंद काे मौके पर भी नहीं बुलाया और न ही पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। इस पूरे मामले में पुलिस और विभाग ने लीपापोती की है। उन्हाेंने प्रशासन से इस मामले में उचित जांच की गुहार लगाई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा