home page

दोस्ती की मजबूत कड़ी गोल्डन चेन, गंगाराम राजी की पुस्तक का विमाेचन

 | 
दोस्ती की मजबूत कड़ी गोल्डन चेन, गंगाराम राजी की पुस्तक का विमाेचन


मंडी, 23 सितंबर (हि.स.)। कभी-कभी छोटी सी दोस्ती , जिंदगी की सबसे बड़ी दौलत बन जाती है। इसी सूत्र वाक्य को लेकर हिमाचल के सबसे अधिक उपन्यासों के लेखक गंगाराम राजी पुस्तक गोल्डन चेन जिस पर टेली फिल्म भी बनी है, का विमोचन सरस्वती विद्यामंदिर हाल में आयोजित सादे समारोह में किया गया। वरिष्ठ पत्रकार स्व. हेमकांत कात्यायन और उनकी धर्मपत्नी निमर्ला कात्यायन को समर्पित इस पुस्तक की पृष्ठभूमि भी गंगाराम राजी और हेमकांत कात्यायन की उस छोटी सी दोस्ती ही है। जिसके चलते दोनों ही फिल्ममेकिंग के शौक के चलते अपने समय में टेलीफिल्म की एक मात्र उम्मीद दूरदर्शन के कार्यालय के चक्कर लगाया करते थे।

राधा पब्लिकेशन अंसारी रोड़ नई दिल्ली से प्रकाशित इस पुस्तक की भूमिका में गंगाराम राजी ने कहा है कि मशहूर निर्माता निर्देशक रामानंद सागर के धारावािहक रामायण से प्रभावित होकर पहाड़ के छोटे शहरों के इन दो फिल्मकारों के मन में टीवी फिल्म एवं धारावाहिकों में काम करने की इच्छा जाग्रित हुई। गंगाराम राजी ने बताया कि उन्होंने दो अेली फिल्मों में काम किया और 25 कड़यों के धारावाहिक ओम स्वाह में प्रोफेसर की भूमिका निभाई। इसके अलावा वर्ष 1994 में हेंमकांत कात्यायन और गंगाराम राजी दोनों कुछ प्रोजेक्ट लेकर दूरदर्शन को देने प्रसार भारती कार्यालय दिल्ली पहुंच गए। जिसमें उनकी यह टेली फिल्म गोल्डन चेन भी शामिल है।

गंगाराम राजी ने बताया कि इतने सालों बाद उन्हें लगा कि यह टेली फिल्म पाठकों तक पहुंचनी चाहिए जो कमरे में बंद पड़ी थी। बीते वर्ष 19 मई को स्व. हेमकांत कात्यायन की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्हें इस बात का स्मरण आया कि इसका पुस्तक रूप में प्रकाशित होना अनिवार्य है। जिससे यह टेली फिल्म पाठकों को पुराने जमाने के साथ आधुनिकता की पहचान और निर्णय लेने की सूझ के लिए सहयोगी की भूमिका निभाएगी। इसका लेखन पिछली शताबदी के नावें दशक में किया गया था, जहा आदर्श को समाज में एक मान्यता प्राप्त थी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा