home page

शाख मंडी महोत्सव: चौथी सांस्कृतिक संध्या में लोकगीतों और पहाड़ी गायकी मची धूम

 | 
शाख मंडी महोत्सव: चौथी सांस्कृतिक संध्या में लोकगीतों और पहाड़ी गायकी मची धूम


मंडी, 11 अक्टूबर (हि.स.)। शाख मंडी महोत्सव की चौथी और अंतिम सांस्कृतिक संध्या लोकगीतों, पहाड़ी नाटीयों और पहाड़ी गायकी को समर्पित रही। नाटी किंग के नाम से प्रसिद्द गायक ठाकुर दास राठी सांस्कृतिक संध्या के स्टार सिंगर रहे और उन्होंने पहाड़ी नाटियों से युवा दिलों को नाचने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर ठाकुर दास राठी ने शाख संस्था की टीम को इस सफल आयोजन पर बधाई दी ।

चौथी और अंतिम सांस्कृतिक संध्या के मुख्य अतिथि बतौर धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर ने शिरकत की जबकि ए पी एम सी के चेयर पर्सन संजीव गुलेरिया विशेष अतिथि के रूप में उपस्तिथ रहे। इस अवसर पर मंडी नगर निगम के जवाहर नगर वार्ड के पार्षद अलकनदा हांडा और नेला वार्ड की पार्षद नर्बदा मोहन, पूर्व पार्षद राजेंद्र मोहन, प्रदेश के विख्यात समाज सेवी सरदार भगवंत सिंह और बहरी पंचायत के प्रधान सुंदर ठाकुर भी उपस्तिथ रहे।

सांस्कृतिक संध्या में गायक पवनजीत कश्यप, कुलदीप कुमार, मंजु सेन, बादल राज और मीनू शर्मा ने भी अपनी प्रभावशाली गायकी से पंडाल में मौजूद दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहे।

इस अवसर पर मांडव्य कला मंच को लोक सांस्कृति के संवर्धन के लिए सम्मानित किया गया और इसके अतिरिक्त संगीत, खेल और बॉडी बिल्डिंग के क्षेत्र में भी विशेष उपलब्धि के लिए भी सम्मान दिए गए। शाख मंडी द्वारा अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए बच्चो को गायकी और नृत्य की प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका दिया गया।

इस प्रतियोगिता में गायन के क्षेत्र में गर्व भारद्वाज ने प्रथम, शिवम् राणा ने द्वितीय और संकर्षण शर्मा ने तृतीय स्थान हासिल किया। नृत्य प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में मोक्षिता राणा प्रथम, एंजेल द्वितीय और शिवन्या तृतीय स्थान पर रही जबकि सीनियर वर्ग में अरमान ठाकुर, यशिता और वरुण राज क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। शाख मंडी ने अपने चार दिवसीय कुल्लू मनाली अंतर्राष्ट्रीय सिनेमा फेस्टिवल और चार दिवसीय सांस्कृतिक संध्याओं के सफल आयोजन के लिए शाख टीम के सदस्यों को मुख्य अतिथि द्वारा शाख योद्धा सम्मान से सम्मानित किया। पहाड़ी गीतों पर धमाल मचाते कलाकार।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा