home page

पंचायत व शहरी निकाय चुनाव को लेकर सीपीएम सिरमौर ने बनाई रणनीति

 | 
पंचायत व शहरी निकाय चुनाव को लेकर सीपीएम सिरमौर ने बनाई रणनीति


नाहन, 23 अप्रैल (हि.स.)। आगामी पंचायत व शहरी निकाय चुनाव को लेकर वीरवार को सीपीएम जिला केंद्र की बैठक नाहन मे आयोजित की गई । बैठक मे स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर चर्चा की गई और तय किया गया कि चुनाव मे पार्टी जनता की स्थानीय समस्याओं को लेकर हस्तक्षेप करेगी । इस चुनाव के माध्यम से जनविरोधी नीतियों को उजागर किया जाएगा जिनके कारण आज आम जन के जीवन पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है।

जिला सचिव राजिंदर ठाकुर ने बताया कि इस चुनाव के माध्यम से जनविरोधी नीतियों को उजागर किया जाएगा जिनके कारण आज आम जन के जीवन पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। गांव के स्तर पर लोकतांत्रिक अधिकार मनेरगा को समाप्त किया गया है जिसके कारण आने वाले समय मे गांव के विकास व ग्रामीण रोजगार बुरी तरह प्रभावित होंगे। सार्वजनिक सेवाएं कमजोर है । जिला में बड़े स्तर पर कृषि , बागवानी और दूध उत्पादन से ज्यादातर लोग जुड़े है लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों इन उत्पादों के विकास के लिए ठोस प्रावधानों का अभाव है।

सीपीएम जिला भर मे जिला परिषद, पंचायत समिति ,प्रधान ,वार्ड सदस्य पदों पर हस्तक्षेप करेगी और पार्टी समर्थित उम्मीदवार इन पदों पर चुनाव भी लड़ेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर