home page

29 को अपने दस्तावेज लें जिला परिषद और बीडीसी के मतगणना एजेंट

 | 

हमीरपुर, 27 मई (हि.स.)। एसडीएम एवं उपमंडल हमीरपुर के निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संजीत सिंह ने उपमंडल के अंतर्गत जिला परिषद और बीडीसी के विभिन्न वार्डों के उम्मीदवारों से अपील की है कि वे 31 मई को होने वाली मतगणना के लिए अपने-अपने मतगणना एजेंटों को अधिकृत कर दें और इनसे संबंधित फार्म एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज 29 मई दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक खंड विकास अधिकारी कार्यालय से प्राप्त कर लें। एसडीएम ने कहा कि निर्धारित अवधि के बाद कोई भी आवेदन या दस्तावेज स्वीकार नहीं किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील शुक्ला