रोहड़ू में बीडीसी सदस्यों के चुनाव परिणाम घोषित
शिमला, 31 मई (हि.स.)। शिमला जिले के रोहड़ू विकास खंड में पंचायत समिति (बीडीसी) के सभी 15 वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। रविवार को हुई मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इसके बाद विजयी उम्मीदवारों की घोषणा की गई। रिटर्निंग अधिकारी एवं उपमंडलाधिकारी (नागरिक) रोहड़ू धर्मेश रामौत्रा ने बताया कि पूरी मतगणना प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाई गई।
घोषित परिणामों के अनुसार, वार्ड नंबर-1 दलगांव से गीता, वार्ड नंबर-2 पुजारली नंबर-3 से अनीता कुमारी, वार्ड नंबर-3 लोअर कोटी से रीतू कुमारी और वार्ड नंबर-4 शील से सुरेश सिंह विजयी रहे। वहीं वार्ड नंबर-5 कुई से कुशल कुमार, वार्ड नंबर-6 भलाडा से रामलाल झींगटा, वार्ड नंबर-7 टिक्कर से अमन तथा वार्ड नंबर-8 सीमा रणटाड़ी से अशोक कुमार ने जीत दर्ज की।
इसी तरह वार्ड नंबर-9 करासा से देशराज, वार्ड नंबर-10 अढ़ाल से प्रभा, वार्ड नंबर-11 ब्रासली से रजा ठाकुर और वार्ड नंबर-12 धराड़ा से अंजू देवी विजयी घोषित की गईं। वार्ड नंबर-13 भलूण से स्वीटी कैथ, वार्ड नंबर-14 कटलाह से कुसुम लता और वार्ड नंबर-15 पुजारली नंबर-4 से ज्ञानपति ने अपने-अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराकर पंचायत समिति सदस्य का चुनाव जीता।
चुनाव परिणामों में कई वार्डों में उम्मीदवारों ने बड़े अंतर से जीत हासिल की, जबकि कुछ सीटों पर मुकाबला कड़ा रहा। वार्ड नंबर-10 अढ़ाल में प्रभा ने केवल 32 मतों के अंतर से जीत दर्ज की, जबकि वार्ड नंबर-6 भलाडा में रामलाल झींगटा महज 17 मतों के अंतर से विजयी रहे। दूसरी ओर भलूण वार्ड से स्वीटी कैथ ने 735 मतों के अंतर से जीत हासिल कर सबसे बड़ी जीतों में अपना नाम दर्ज कराया।
--------------
हिन्दुस्थान समाचार / उज्जवल शर्मा

