home page

एकल भारत अभियान: सामाजिक सहभागिता बढ़ाने और निर्धारित उद्देश्यों की पूर्ति की दिशा में बल

 | 
एकल भारत अभियान: सामाजिक सहभागिता बढ़ाने और निर्धारित उद्देश्यों की पूर्ति की दिशा में बल


मंडी, 13 अक्टूबर (हि.स.)। एकल भारत अभियान की भावी कार्ययोजना एवं संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संस्था के संस्थापक एवं मार्गदर्शक परम श्याम बाबूजी गुप्ता का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। बैठक में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान संगठन के विस्तार, आगामी कार्यक्रमों तथा सामाजिक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के संबंध में विचार-विमर्श किया गया।

हिमाचल प्रदेश की प्रदेश प्रमुख, महिला प्रकोष्ठ प्रो. अनुपमा सिंह ने बताया कि बैठक में वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन में संगठन की भावी योजनाओं पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि संगठनात्मक कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है।

बैठक में हिमाचल प्रदेश से अजय गजटा, मोहन रांटा, महेंद्र शर्मा, चांदनी, रेनू, ममता शर्मा, बाबू राम पराशर, कपिल देव, सतपाल, दिनेश कुमार, आयुष शर्मा एवं अनिल शर्मा सहित शकुंतला, दिशा कुमारी, लता तथा प्रो. अनुपमा सिंह उपस्थित रहे।

बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने संगठन की भावी गतिविधियों एवं योजनाओं पर चर्चा करते हुए सामाजिक सहभागिता बढ़ाने और निर्धारित उद्देश्यों की दिशा में मिलकर कार्य करने पर बल दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा