home page

जामा मस्जिद नाहन में अता की गई ईद की नमाज

 | 
जामा मस्जिद नाहन में अता की गई ईद की नमाज


नाहन, 21 मार्च (हि.स.)। ईद ऊल फितर आज देश सहित प्रदेश में हर्षौल्लास के साथ मनाया जा रहा है। रमजान के महीने के बाद आने वाली यह ईद बड़ी अहम मानी जाती है। सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में भी आज सभी मस्जिदों में ईद की नमाज अता की गई। नाहन की जामा मस्जिद कच्चा टैंक में मौलाना अब्दुल रऊफ की अगुवाई में ईद की नमाज अता की गई।इस में बड़ी संख्या में मुस्लिम लोगों ने भाग लिया और नमाज अता की।

कच्चा टैंक जामा मस्जिद के मौलाना अब्दुल रऊफ ने बतायाकि ईद ऊल फितर पर आज मस्जिदों में नमाज अता की गई है और देश तथा प्रदेश की सलामती और तरक्की की दुआएँ की गई है।

अन्जुमन इस्लामिया के सदर बॉबी अहमद ने बताया कि बारिश के चलते आज मस्जिदों में नमाज अता की गई है और सभी ने आपसी प्रेमभाव, सहयोग से देश की तरक्की की दुआ की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर