home page

सांख्यिकीय सहायक का फाइनल परिणाम घोषित, तीन उम्मीदवारों का चयन

 | 

हमीरपुर, 12 मई (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने सांख्यिकीय सहायक (ट्रेनी) के पदों को भरने के लिए पोस्ट कोड-25013 के तहत आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच के बाद अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है।

आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इन पदों के लिए कुल 626 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 320 उम्मीदवारों ने कंप्यूटर आधारित परीक्षा दी थी और इस परीक्षा में 13 उम्मीदवारों का चयन दस्तावेजों की जांच के लिए किया गया था। 24 अप्रैल को दस्तावेजों की जांच के बाद 3 उम्मीदवारों किंजल कौंडल, अमित कुमार और अक्षित कुमार का चयन किया गया है।

सचिव ने बताया कि यह अंतिम परिणाम सभी उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर और अंकों सहित आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन hprca.hp.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील शुक्ला