home page

गुरू स्टडी सेंटर की शाखा अब मंडी में भी खुली

 | 
गुरू स्टडी सेंटर की शाखा अब मंडी में भी खुली


मंडी, 09 मई (हि.स.)। नीट व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के कोचिंग संस्थान के रूप में मशहूर हिमाचल प्रदेश के गुरू स्टडी सेंटर की ब्रांच अब मंडी शहर में भी खुल गई है। संस्थान के एमडी रिशाद जो खान सर के नाम से जाने जाते हैं, ने बताया कि 2012 से हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में स्थापित गुरू स्टडी सेंटर से प्रशिक्षित छात्र इन दिनों हिमाचल प्रदेश के सभी मेडिकल कालेजों में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि हाल ही नीट 2026 की आंसर की के अनुसार संस्थान के छात्रों मनय और मेहा ने क्रमश 720 में से 660 और 652 अंक हासिल किए हैं। उन्होंने बताया कि गुरू स्टडी सेंटर की ब्रांच अब मंडी के सकोहडी पुल के पास खुल गई है। जिसमें धर्मशाला से पुराने शिक्षकों को मंडी शिफ्ट किया गया है। जिससे शिक्षा की गुणवत्ता में कोई कमी न रहे।

उन्होंने बताया कि सफलता का मूलमंत्र मेहनत है, जो शिक्षकों और छात्रों के बीच सही तालमेल व समन्वय से ही हासिल की जा सकती है। वहीं पर मंडी सेंटर के हिमांशु ने बताया कि आने वाले समय में बीटैक की पढ़ाई भी युवाओं के लिए रोजगार के क्षेत्र में अच्छी संभावनाओं को लेकर आने वाली है। बशर्ते एनआईटी और आईआईटी जैसे संस्थानों में प्रवेश मिल जाए। इसकी तैयारियां भी गुरू स्टडी सेंटर के माध्यम से करवाई जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा