रावमापा महादेव में मनाया रेड क्रास डे, नारा लेखन में यशिता और निबंध में हिमांशी प्रथम
मंडी, 08 मई (हि.स.)। मंडी जिला की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महादेव में रेड क्रॉस डे साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई गई जैसे की नारा लेखन प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता व निबंध लेखन प्रतियोगिता। पोस्टर मेकिंग में हिमांशी प्रथम स्थान पर, शिवानी द्वितीय स्थान पर तथा सिमरन व कंगना ने तृतीय स्थान अर्जित किया।
नारा लेखन प्रतियोगिता में यशिता गुलरिया प्रथम स्थान,कोमल चौहान द्वितीय स्थान व सृष्टि ने तृतीय स्थान अर्जित किया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में हिमांशी ने प्रथम स्थान,राधिका व इशिका ने क्रमशः द्वितीय व तृतीय स्थान अर्जित किया। इस अवसर पर शगुन ने अपने विचार रखे तथा रेड क्रॉस दिवस क्यों मनाया जाता है और इसका क्या महत्व है, इस बारे सभी को जानकारी प्रदान की।
रेड क्रॉस प्रभारी अंजलि धीमान ने प्रधानाचार्य राजेंद्र ठाकुर, टीजीटी साइंस नरोत्तम कस्वाल, टीजीटी आर्ट्स विनोद कुमार को रेड क्रॉस टोपी पहना कर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रधानाचार्य महोदय ने बधाई दी तथा इसी प्रकार प्रत्येक आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

