home page

राजकीय महाविद्यालय निहारी में फेयरवेल पार्टी आयोजित

 | 
राजकीय महाविद्यालय निहारी में फेयरवेल पार्टी आयोजित


मंडी, 18 मार्च (हि.स.)। राजकीय महाविद्यालय निहरी में तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा बड़े उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में निहरी के प्रसिद्ध समाजसेवी दलीप सिंह ठाकुर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सीमा शर्मा ने की, जो इस अवसर पर मुख्य अतिथि के साथ-साथ विशिष्ट अतिथि एवं कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ आयोजित की गईं, जिनसे माहौल अत्यंत आनंदमय और उत्साहपूर्ण बना रहा।

इस अवसर पर मिस फेयरवेल एवं मिस्टर फेयरवेल के साथ-साथ मिस पर्सनैलिटी एवं मिस्टर पर्सनैलिटी का चयन भी किया गया। मिस फेयरवेल प्रिया, मिस पर्सनैलिटी प्रेरणा, मिस ब्यूटीफुल हिमानी, मिस्टर फेयरवेल लीलाधर, मिस्टर पर्सनैलिटी विजय कुमार रहे। समारोह में महाविद्यालय के सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे और उन्होंने तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

मुख्य अतिथि दलीप सिंह ठाकुर एवं प्राचार्या डॉ. सीमा शर्मा ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास और मधुर स्मृतियों के साथ हुआ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा