home page

एसडीएम ने बाल आश्रम तल्याहड़ में बच्चों के साथ मनाई दीपावली की खुशियां

 | 
एसडीएम ने बाल आश्रम तल्याहड़ में बच्चों के साथ मनाई दीपावली की खुशियां


मंडी, 06 नवंबर (हि.स.)। दीपावली के उपलक्ष्य में एसडीएम सदर मंडी चंद्र प्रकाश बाल आश्रम तल्याहड़ पहुंचे और आश्रम के बच्चों को इस त्यौहार की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने आश्रम में रह रहे बच्चों को मिठाई, फल, कॉपियां, पेंसिल एवं पेंटिंग से संबंधित सामान वितरित किया। कार्यक्रम के दौरान आश्रम के बच्चों, कर्मचारियों तथा एसडीएम सदर कार्यालय के कर्मचारियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। चंद्र प्रकाश ने बच्चों का उत्साहवर्द्धन करते हुए कहा कि उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने बच्चों को अपने जीवन में शिक्षा, अनुशासन एवं सकारात्मक सोच अपनाने के लिए प्रेरित किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा