home page

औद्यानिकी एवं वानिकी, महाविद्यालय थुनाग, गोहर के छात्रों ने किया शैक्षणिक भ्रमण

 | 
औद्यानिकी एवं वानिकी, महाविद्यालय थुनाग, गोहर के छात्रों ने किया शैक्षणिक भ्रमण


मंडी, 24 अप्रैल (हि.स.)। डॉ. वाई.एस. परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, औद्यानिकी एवं वानिकी, महाविद्यालय थुनाग, गोहर (गुढ़ेरी ) 175028 , मंडी के 38 बीएससी (ऑनर्स) वानिकी के छात्रों के लिए एक शैक्षिक भ्रमण आयोजित किया गया। इस भ्रमण के अंतर्गत विद्यार्थियों को विभिन संस्थानों का दौरा करवाया गया जैसे की वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून, पतंजलि विश्वविद्यालय, हरिद्वार, पतंजलि योगपीठ चरण 1 , पतंजलि हर्बल गार्डन एवं अनुसंधान केंद्र, पतंजलि अनुसंधान फाउंडेशन, हरिद्वार । यह भ्रमण व्यावहारिक पाठ्यक्रम के अंतर्गत आयोजित किया गया था। इसके तहत, छात्रों को इन संस्थानों में वन उत्पाद प्रभाग, जाइलारियम, गैर-लकड़ी वन उत्पाद संग्रहालय और वनस्पति उद्यान, लकड़ी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा सेल्युलोज एवं कागज प्रौद्योगिकी से परिचित कराया गया। साथ ही, छात्रों को औषधीय और सुगंधित पौधों, जैव विविधता

संरक्षण इकाई, हर्बल प्रसंस्करण और मूल्यवर्धन इकाइयों के क्षेत्र से भी अवगत कराया गया।

कॉलेज के वैज्ञानिक डॉ. सुनील मारपा और सहायक प्रोफेसर डॉ. बंदना धीमान भी इन छात्रों के साथ थे। उन्होंने बताया कि इस दौरे के दौरान छात्रों ने विशेषज्ञों से बातचीत की। इस अनुभवात्मक दौरे से छात्रों की वन उत्पादों और उनके उपयोग के क्षेत्र में विषयक समझ और व्यावहारिक ज्ञान में वृद्धि हुई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा