home page

मंडी की डॉ. रितु रानी असिस्टेंट प्रोफेसर डर्मेटोलॉजी में प्रदेश में रही प्रथम

 | 
मंडी की डॉ. रितु रानी असिस्टेंट प्रोफेसर डर्मेटोलॉजी में प्रदेश में रही प्रथम


मंडी, 25 अक्टूबर (हि.स.)। मंडी जिला के उपमंडल सरकाघाट की ग्राम पंचायत पौंटा के चुहकु गांव की डॉ. रितु रानी ने हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की असिस्टेंट प्रोफेसर डर्मेटोलॉजी परीक्षा में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। वर्तमान मे डॉ. रितु रानी नागरिक चिकित्सालय ज्वालाजी में बतौर त्वचा चिकित्सक कार्यरत हैं ।

रितु के परिवार में पति एचएएस टॉपर हैं और ससुर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सेवानिवृत्त हुए हैं और सास गृहणी है । परिवारजनों का कहना है कि रितु ड्यूटी के दौरान भी अपनी पढ़ाई को नहीं छोड़ती थी । उन्होंने रितु की इस उपलब्धि पर खुशी जताई । वही इस उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा