home page

जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने आयोजित किया पौधारोपण कार्यक्रम

 | 
जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने आयोजित किया पौधारोपण कार्यक्रम


हमीरपुर, 28 जुलाई (हि.स.)। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने मंगलवार को वन विभाग के सहयोग से हीरानगर के चिल्ड्रन पार्क के परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। जिला एवं सत्र न्यायधीश और जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के अध्यक्ष पंकज शर्मा की अगुवाई में आयोजित इस पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान न्यायिक अधिकारियों, वन विभाग के अधिकारियों, जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और अन्य गणमान्य लोगों ने 50 से अधिक औषधीय तथा कई अन्य प्रजातियों के पौधे लगाए।

पौधारोपण कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायधीश और जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के अध्यक्ष पंकज शर्मा के साथ अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश सचिन रघु, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सूर्य प्रकाश, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव कुलदीप शर्मा, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रवि कुमार, सिविल जज टीना मल्होत्रा, सिविल जज विशाल ठाकुर, सिविल जज बिंद्रा देवी, वन विभाग के डीएफओ अंकित सिंह, एसीएफ नितिन नेगी, अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील कुमार और अन्य पदाधिकारियों ने भी भाग लेकर पौधे लगाए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विशाल राणा