home page

एमएलएसएम कालेज सुंदरनगर में तीन दिवसीय दीक्षारम्भ कार्यक्रम का शुभारंभ

 | 
एमएलएसएम कालेज सुंदरनगर में तीन दिवसीय दीक्षारम्भ कार्यक्रम का शुभारंभ


मंडी, 07 अगस्त (हि.स.)। मंडी जिला के महाराजा लक्ष्मण सेन मेमोरियल कालेज सुंदरनगर में तीन दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य नवप्रवेशित विद्यार्थियों को महाविद्यालय की कार्यप्रणाली, नई शिक्षा नीति-2020, विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों तथा छात्र हित से जुड़ी योजनाओं से परिचित करवाना है। प्रथम दिवस के सत्र में वाणिज्य एवं विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ संगीत विभाग की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत वंदे मातरम् से हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सुमन कुमारी कटोच ने की।

उन्होंने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए महाविद्यालय की कार्यप्रणाली, नियमों एवं नई शिक्षा नीति-2020 की जानकारी दी तथा उन्हें शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया, ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो सके। प्रथम सत्र में डॉ. कुलदीप सिंह ने नई शिक्षा नीति-2020 की विस्तृत जानकारी दी। डॉ. लतेश कपूर ने वाणिज्य विभाग एवं महिला शिकायत निवारण प्रकोष्ठ की भूमिका से विद्यार्थियों को अवगत कराया। डॉ. मैनिका कपूर ने विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं एवं उनसे प्राप्त होने वाले लाभों की जानकारी दी।

डॉ. आशीष गौतम ने एंटी-रैगिंग एवं अनुशासन संबंधी नियमों पर प्रकाश डाला, जबकि डॉ. नेहा सेन ने नशा-मुक्ति एवं एंटी-ड्रग जागरूकता विषय पर जानकारी दी। आचार्य राजमल राणा ने राष्ट्रीय सेवा योजना एनएसएस के उद्देश्यों एवं महत्व को समझाया। लेफ्टिनेंट कमलेश सेन ने राष्ट्रीय कैडेट कोर एनसीसी की उपयोगिता, उसमें उपलब्ध अवसरों तथा खेल एवं खेल प्रतियोगिताओं से संबंधित संभावनाओं पर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। डॉ. ज्योति शर्मा ने स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान की तथा डॉ. सोनिका शर्मा ने छात्रावास से संबंधित सुविधाओं एवं नियमों की जानकारी दी। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. मोनिका माथुर ने सभी वक्ताओं एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. निरूपमा कोहली, डॉ. मंजू गर्ग, डॉ . धर्मेंद्र राणा, प्रो. सारिका सूद, डॉ. रंजना, डॉ. धर्मेन्द्रा आर्य, प्रो. विनती चाबा, डॉ. रोहिणी राणा, प्रो. सुरेंद्र पाल, प्रो. अनिता डोगरा, डॉ.संगीता, डॉ. प्रियंका चौहान, डॉ. मदन कुमार तथा अंकिता चांगरा सहित महाविद्यालय का शिक्षक वर्ग उपस्थित रहा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा