भव्य शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ मंडी में दो दिवसीय देव समागम
मंडी, 26 सितंबर (हि.स.)। श्री सत्य साई सेवा संगठन कर रहा है आयोजन, देश भर से मंडी पहुंचे हजारों अनुयायी
भव्य शोभायात्रा के साथ मंडी में शनिवार को दो दिवसीय देव समागम की शुरुआत हो गई। मंडी के सेरी मंच से शुरू हुई इस शोभायात्रा में जहां प्रदेश व देश भर से आए अनुयायी व पारंपरिक परिधानों में ग्रामीण क्षेत्रों से आई महिलाएं, साई बाबा की रथ झांकी, कलश धारण किए महिलाएं, विशेष परिधानों में हजारों पुरूष शामिल हुए, वहीं लोक वाद्यों की ध्वनि के साथ स्थानीय देवी देवताओं की पालकियां व उनके साथ नाचते गाते देवलु भी शामिल हुए।
यह शोभायात्रा ऐतिहासिक पड्डल मैदान जहां पद यह समागम रविवार दोपहर बाद तक चलेगा में पहुंचे व प्रशांति ध्वजारोहण किया गया। मंगल आरती के साथ इस कार्यक्रम की शुरुआत हुई। श्री सत्य साई प्रदर्शनी का भी शुभारंभ किया गया। रविवार को मंडी में हजारों श्रद्धालुओं के साथ साथ सौ से अधिक ग्रामीण देवी देवताओं के आगमन का कार्यक्रम है। इस आयोजन ने पूरे मंडी शहर को भक्ति रस से सराबोर कर दिया है।
L
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

