home page

आर्य समाज मंदिर मंडी के वेद सप्ताह में डी.ए.वी. मंडी के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

 | 
आर्य समाज मंदिर मंडी के वेद सप्ताह में डी.ए.वी. मंडी के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन


मंडी, 31 अगस्त (हि.स.)। आर्य समाज मंदिर मंडी द्वारा आयोजित श्रावणी पर्व के अंतर्गत चल रहे वेद सप्ताह के दौरान भजन एवं स्लोगन लेखन जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के कई विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस आयोजन में डी.ए.वी. सेंटेनरी पब्लिक स्कूल, मंडी के विद्यार्थियों ने अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए कई पुरस्कार अपने नाम किए। प्रतियोगिता के परिणामों में स्लोगन लेखन के प्राइमरी विंग से विद्यालय की आन्या शर्मा ने द्वितीय तथा आराध्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सेकेंडरी विंग से कक्षा दसवीं की समृद्धि चंदेल ने प्रथम, उमंग ठाकुर ने द्वितीय तथा कक्षा नौवीं की आराध्या ठाकुर ने तृतीय स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

इसके साथ ही भजन गतिविधि में विद्यालय के संगीत अध्यापक तरुण पादित जी के सानिध्य में सुरिंदर कौर, माहानिया, करतार सिंह, हरनाम कौर, तिशा ठाकुर, नव्या वैद्य, आदर्श, छवि शर्मा, टैनिशा वैद्य, कैनिशा शर्मा, पूर्वी कटोच, दक्षिता राज ठाकुर, तेजस कौर, धानिश, मनित ने अपनी सुंदर प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिय तथा सहयोगी अध्यापक सुनील कुमार के मार्गदर्शन में भाग लेने वाले प्रतिभागी विद्यार्थियों रिधम जीत सिंह, आरव ठाकुर, अव्युक्ता और पायल टंडन ने भी विभिन्न गतिविधियों में अपनी सराहनीय उपस्थिति दर्ज करवाई।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य के.एस. गुलेरिया ने सभी विजेता एवं प्रतिभागी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, रचनात्मकता और अपनी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति जागरूकता का संचार करती हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा