हिमालयन कॉलेज के बी फार्मेसी छात्र से मारपीट, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
| Oct 29, 2026, 18:21 IST
नाहन, 29 अक्टूबर (हि.स.)। पुलिस थाना कालाअंब के अंतर्गत मारपीट का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 अक्टूबर को राघव शर्मा निवासी गांव खदरी, डा. बिक्रमबाग, नाहन, जिला सिरमौर ने मामला दर्ज करवाया कि वह हिमालयन कॉलेज कालाअंब से बी फार्मेसी कर रहा है।
27 अक्टूबर को शाम करीब 04:40 बजे उसे एक अज्ञात नंबर से कॉल आई और उसे कक्षा से बाहर हिमालयन कॉलेज से बाहर बुलाया। बाहर एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी से आए 4-5 अज्ञात व्यक्तियों ने उसके साथ मारपीट की।
जिस पर पुलिस थाना कालाअंब में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर मामले में आगामी जांच शुरू कर दी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

