home page

मंडी के सनोर में घास काटने गई महिला की फिसलने से मौत

 | 
मंडी के सनोर में घास काटने गई महिला की फिसलने से मौत


मंडी, 16 सितंबर (हि.स.)। मंडी जिला के द्रंग विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले इलाका सनोर की एक युवा महिला की घास काटने के लिए दौरान पैर फिसलने से मौत हो गई । जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर है। मिली जानकारी के अनुसार रीना देवी पत्नी मनोज कुमार गांव तनारू, मुहाल शिल्ह मशोरा नगवाईं रोजाना की तरह पशुओं के लिए घास काटने के लिए गई थी। इस दौरान उसका अचानक पैर फिसल गया और वह नीचे जा गिरी। उसका शोर सुन कर आसपास के लोग वहां पहुंचे और उसे ढांक से निकाला व नजदीक के नगवाईं अस्पताल में पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उसे कुल्लू के लिए रैफर कर दिया गया। कुल्लू में भी जब उसकी हालत नाजुक बनी रही तो उसे पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रैफर कर दिया गया मगर उसकी रास्ते में ही मौत हो गई।

ग्राम पंचायत मशोरा की प्रधान मीना शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि रीना देवी के सिर पर गंभीर चोटें आई थी। उन्होंने जिला प्रशासन से प्रभावित परिवार को अधिक से अधिक राहत राशि देने का आग्रह किया है। पूर्व विधायक जवाहर ठाकुर ने भी रीना देवी की मौत पर गहरा दुख जताया है तथा प्रभावित परिवार के लिए मदद का आग्रह किया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा