home page

सीपीएम ने नाहन में ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका

 | 
सीपीएम ने नाहन में ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका


नाहन, 04 अक्टूबर (हि.स.)। सीपीएम जिला सिरमौर कमेटी द्वारा आज नाहन में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया। पार्टी कार्यकर्ता करीब 12 बजे नाहन के ऐतिहासिक स्थान चौगान मैदान दिल्ली गेट पर एकत्रित हुए और हाथ मे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला उठाकर नारेबाजी की। बाद मे मीडिया से बात करते हुय पार्टी जिला सचिव राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि 30 सितंबर को दिल्ली में इंडिया ब्लॉक की संयुक्त बैठक की गई जिसमें तय किया गया कि 2 अक्तूबर से 8 अक्टूबर तक सभी पार्टियां जिला मुख्यालय व ब्लॉक स्तर पर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

उन्होंने कहा कि जब से भाजपा सरकार दिल्ली की सत्ता में आई तब से सारी सरकारी संस्थाओं को भाजपा के अधीन करने का कम किया। संविधान मे चुनाव आयोग को एक स्वायत्त संस्था का रूप दिया गया ताकि निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित की जा सके लेकिन भाजपा सरकार ने चुनाव आयोग की संप्रभुता को समाप्त कर आयोग को अपने अधीन लिया है ये लोकतंत्र पर कुठाराघात है।

13 करोड़ से ज्यादा नागरिकों को वोट के अधिकार से बाहर कर दिया है। SIR एक साजिश है हम मांग करते हैं कि ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त कर देशद्रोह का मुकदमा चलाया जाए तथा वोट काटने के लिए जिम्मेदार मोदी शाह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। चुनाव आयोग की संप्रभुता को बहाल किया जाए तथा आयोग गठन के लिए निष्पक्ष प्रक्रिया सुनिश्चित करो ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर