home page

प्रो. प्रेम कुमार धूमल से भेंट कर लिया आशीर्वाद

 | 

हमीरपुर, 27 मई (हि.स.)। ग्राम पंचायत सधरियान तरकबाड़ी के नवनिर्वाचित प्रधान अनिल हैप्पू ने बुधवार को अपने साथियों सहित पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।

इस दौरान पंचायत विकास, जनसेवा और क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई। प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि ग्रामीण विकास की मजबूत कड़ी होते हैं और जनसेवा की भावना से कार्य करते हुए लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरना चाहिए।

हिन्दुस्थान समाचार / विशाल राणा