home page

सिरमौर में शारीरिक शिक्षा अध्यापक पदों के लिए 27 अगस्त को होगी काउंसलिंग

 | 

नाहन, 22 अगस्त (हि.स.)। जिला सिरमौर में शारीरिक शिक्षा अध्यापक जॉब ट्रेनी के 11 पदों को भूतपूर्व सैनिक कोटे के तहत बैचवाइज आधार पर भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन पदों के लिए भूतपूर्व सैनिक सेल हमीरपुर को भेजी गई मांग के एवज में अभी छह अभ्यर्थियों के नाम नामांकित होकर प्राप्त हुए हैं।

पनिदेशक एलीमेंट्री सिरमौर राजीव ठाकुर ने बताया कि इन छह नामांकित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग एवं दस्तावेज सत्यापन 27 अगस्त को सुबह 11 बजे उप-निदेशक स्कूल शिक्षा प्रारंभिक, जिला सिरमौर स्थित नाहन के कार्यालय में होगा।

उन्होंने बताया कि सभी नामांकित अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र डाक के माध्यम से भेजे जा चुके हैं। काउंसलिंग के लिए बायोडाटा फॉर्म और आवश्यक दस्तावेजों की चेकलिस्ट विभागीय ब्लॉग पर उपलब्ध करवाई गई है। अभ्यर्थियों को फॉर्म डाउनलोड कर पूरी तरह भरकर काउंसलिंग के दौरान अपने साथ लाना होगा।

यदि किसी पात्र नामांकित अभ्यर्थी को किसी कारणवश डाक के माध्यम से बुलावा पत्र प्राप्त नहीं हुआ है, तो वह भी निर्धारित तिथि और समय पर काउंसलिंग में उपस्थित हो सकता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर