काला आम्ब में कंटेनर की टक्कर से सिक्योरिटी गार्ड घायल
| Apr 8, 2026, 17:59 IST
नाहन, 08 अप्रैल (हि.स.)। सिरमौर जिला के औद्योगिक क्षेत्र काला अम्ब में पुलिस ने काला आम्ब थाना क्षेत्र में कंटेनर की टक्कर का मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता रमेश चंद पुत्र भगत राम निवासी गांव खजूरना डा0 शंभूवाला, तहसील नाहन, जिला सिरमौर ने आरोप लगाया है कि कंटेनर चालक लक्ष्मण दास ने अपने वाहन को लापरवाही से चलाते हुए सिक्योरिटी गार्ड अजय आनंद को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गए।
शिकायतकर्ता ने बताया कि हादसा के एजी कंपनी के गेट नंबर 1 पर हुआ। पुलिस ने कंटेनर चालक लक्ष्मण दास के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की गहनता से जाँच की जा रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

