home page

मुख्यमंत्री 8  मार्च को नाहन के प्रवास पर

 | 

नाहन, 03 मार्च (हि.स.)। 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है जिसमे महिलाओं को सम्मानित किया जाता है। यह दिवस राज्य स्तर पर भी आयोजित किया जाता है और इस बार हिमाचल प्रदेश का राज्य स्तरीय महिला दिवस सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में आयोजित किया जायेगा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू करेंगे जबकि स्वास्थय मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार सहित नाहन के विधायक अजय सोलंकी भी मौजूद रहेंगे।

नाहन में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में निदेशक महिला विकास डॉ पंकज ललित ने विस्तार से जानकारी देते हुए बतायाकि राज्य स्तरीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सुखु अध्यक्षता करेंगे और उल्लेखनीय कार्य करने वाली चयनित महिलाओं को सम्मानित भी करेंगे। चौगान मैदान में हर जिला से से चयनित आंगनबाड़ी वर्करों, सहायक आंगनबाड़ी वर्करों को सम्मानित किया जायेगा। इसके इलावा सरकार की महिला सशक्तिकरण योजना के तहत भी एक लाख की राशि से महिलाओं के उत्थान हेतु कार्यों के लिए भी पुरस्कृत किया जायेगा

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर