home page

सीएम के जन्मदिन पर पांवटा में रक्तदान शिविर

 | 

नाहन, 26 मार्च (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुखु के जन्मदिन के उपलक्ष पर पांवटा साहिब में सामाजिक सरोकार की अनूठी मिसाल पेश करते हुए जोगेन्द्रा बैंक के डायरेक्टर असगर अली द्वारा एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में आयोजित हुआ, जिसमें भारी संख्या में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और रक्तदान कर मानवता का संदेश दिया।

इस दौरान युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और कई लोगों ने पहली बार रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौजूद रही, जिन्होंने सभी रक्तदाताओं की जांच कर सुरक्षित रूप से रक्त संग्रह किया।

असगर अली ने कहा कि मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश के ऐसे लोकप्रिय नेता हैं जो लोगों के दिलों में राज करते हैं। उन्होंने कहा कि उनके जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए यह रक्तदान शिविर आयोजित किया गया है, ताकि जरूरतमंदों की मदद की जा सके और समाज में जागरूकता फैलाई जा सके। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है और जनहित के अनेक फैसले लिए जा रहे हैं। ऐसे अवसर पर समाज सेवा से जुड़ा कार्य करना ही सच्ची श्रद्धांजलि और सम्मान है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर