home page

मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से 5 सौ किलोवाट माउंटेड सौर ऊर्जा परियोजना का किया लोकार्पण

 | 
मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से 5 सौ किलोवाट माउंटेड सौर ऊर्जा परियोजना का किया लोकार्पण


सोलन, 14 जुलाई (हि.स.)। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को सोलन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत ममलीग में वर्चुअल माध्यम से पांच सौ किलोवाट माउंटेड सौर ऊर्जा परियोजना का लोकार्पण किया। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल इस अवसर पर सोलन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत ममलीग के गांव कायसू में मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित थे।

डॉ. शांडिल ने कहा कि प्रदेश में स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए वर्तमान प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि ग्राम पंचायत ममलीग में हिम ऊर्जा द्वारा ग्रीन पंचायत योजना के तहत पांच सौ किलोवाट क्षमता की ग्राउंड माउंटेड सौर ऊर्जा परियोजना स्थापित की गई है। इस परियोजना से वर्तमान में प्रतिदिन लगभग तीन हजार यूनिट स्वच्छ विद्युत उत्पादन हो रहा है, जबकि इसका वार्षिक अनुमानित उत्पादन लगभग आठ लाख यूनिट है। उन्होंने कहा कि इस ऊर्जा की खरीद के लिए विद्युत बोर्ड के साथ 3.50 रुपए प्रति यूनिट की दर से पावर परचेज एग्रीमेंट किया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / संदीप शर्मा