मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट की
| May 25, 2026, 15:02 IST
शिमला, 25 मई (हि.स.)। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज लोक भवन में राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश में विकास एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया। बैठक के दौरान सुशाासन, जनकल्याण और प्रदेश में कार्यान्वित की जा रही विकासात्मक पहलों पर भी संवाद किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को हिमाचली टोपी और शॉल भेंट कर सम्मानित किया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुनील शुक्ला

