home page

मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने वरिष्ठ पत्रकार डॉ. चंद्र त्रिखा की पत्नी के निधन पर शोक व्यक्त किया

 | 

शिमला, 06 जून (हि.स.)। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू और राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने वरिष्ठ पत्रकार एवं युगमार्ग के संस्थापक संपादक डॉ. चंद्र त्रिखा की पत्नी श्रीमती सुशीला त्रिखा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि सुशीला त्रिखा संवेदनशील, दयालु और सौम्य व्यक्तित्व की धनी थीं। उन्होंने शोक-संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

वहीं, राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने भी सुशीला त्रिखा के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया। उन्होंने डॉ. चंद्र त्रिखा एवं अन्य परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की।

दोनों गणमान्य व्यक्तियों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील शुक्ला