home page

स्कीम वर्कर व मनरेगा मजदूरों का शोषण कर रही सरकार : सीटू

 | 
स्कीम वर्कर व मनरेगा मजदूरों का शोषण कर रही सरकार : सीटू


मंडी, 11 जुलाई (हि.स.)। सीटू जिला कमेटी की बैठक शनिवार को ताराचंद भवन में आजोति की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष गुरदास वर्मा ने की। इस बैठक में सीटू से जुड़ी रेहड़ी फहड़ी, आंगनबाड़ी, मिड डे मील, 102- 108, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट व सफाई मजदूर यूनियनों से जिला कमेटी सदस्यों ने भाग लिया।इस अवसर पर सीटू के राज्य महासचिव प्रेम गौतम विशेष रूप में उपस्थित रहे।

बैठक में स्कीम वर्कर व मनरेगा मजदूरों का शोषण केंद्र सरकार व राज्य सरकार कर रही है। जिससे जिला भर के मजदूरों में भारी रोष है। केंद्र की मोदी सरकार ने 44 श्रम कानूनों को समाप्त करके चार श्रम संहिताओं को लागू कर दिया है । सीटू से जुड़ी तमाम योजना कुर्मी यूनियनें इन श्रम कानूनों का पुरजोर विरोध कर रही है। इन श्रम संहिताओं से मजदूरों का और ज्यादा शोषण बढ़ेगा। मनरेगा कानून को बिल्कुल ही खत्म कर दिया गया है उसकी जगह वीबीजीरामजी योजना लाई गई है, वह ग्रामीण मजदूरों के हित में नहीं है। ग्रामीण मजदूरों को मिलने वाला रोजगार भी पूरी तरह से खत्म हो गया है।

बैठक में आने वाले समय में आंदोलन को तेज करते हुए 25 जुलाई को प्रदेश स्तर पर किसान व मजदूरों का अधिवेशन शिमला में किया जाएगा। जिसमें मंडी जिला से भी मजदूर और किसान हिस्सा लेंगे। वहीं 29 जुलाई को दिल्ली में हो रहे मजदूर किसानों के अधिवेशन में भी मंडी जिला से सैकड़ों मजदूर भाग लेंगे। बैठक में निर्णय लिया गया की 10 अगस्त को जेल भरो आंदोलन को मंडी जिला में चार जगह मंडी, सरकाघाट ,जोगिंदर नगर, बाली चौकी पर किया जाएगा। उस दिन मजदूर और किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ सैकड़ो मजदूर किसान गिरफ्तारियां देंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा