home page

सिरमौर में 7.54 ग्राम के साथ युवक गिरफ्तार

 | 
सिरमौर में 7.54 ग्राम के साथ युवक गिरफ्तार


नाहन, 25 अगस्त (हि.स.)।जिला सिरमौर पुलिस की एस आई यू टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए राजबन के समीप एक युवक को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि एस आई यू की टीम गश्त पर राजबन के समीप मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपनी मोटरसाइकिल में चिट्टा छिपाकर ले जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संदिग्ध की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 7.54 ग्राम चिट्टा बरामद किया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में पुलिस थाना पुरुवाला में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की पहचान पियुष ठाकुर निवासी सतौन, तहसील कमरऊ, जिला सिरमौर के रूप में हुई है।

एसपी सिरमौर ने बताया कि मामले में आगामी जांच जारी है। जांच के दौरान नशे की खेप के स्रोत और इसकी सप्लाई से जुड़े अन्य पहलुओं का पता लगाया जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर