home page

नाहन में 6.68 ग्राम चिट्टा सहित दो युवक गिरफ्तार

 | 
नाहन में 6.68 ग्राम चिट्टा सहित दो युवक गिरफ्तार


नाहन, 31 मार्च (हि.स.)। जिला सिरमौर की डिटेक्शन टीम नाहन ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को 6.68 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। इस संबंध में पुलिस थाना नाहन में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 61 और 85 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार डिटेक्शन टीम गश्त पर थी तभी सूचना मिली कि दो युवक स्कूटी पर कालाअम्ब की ओर से नाहन की तरफ चिट्टा की खेप लेकर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कालाअम्ब-नाहन मुख्य सड़क पर कांगनवाला नेचर पार्क के पास स्कूटी को रोका।

तलाशी के दौरान स्कूटी की डिक्की से 6.68 ग्राम चिट्टा बरामद की गई। पुलिस ने मौके पर ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भानु गर्ग पुत्र सुभाष गर्ग निवासी शिमला रोड, नाहन और अभिमन्यु ठाकुर पुत्र स्वर्गीय मनीष ठाकुर निवासी वार्ड नंबर 8, पक्का टैंक, नाहन के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी यह मादक पदार्थ कहां से लाए थे और इसे कहां सप्लाई करने की योजना थी ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर