चैत्र नवरात्र पर विनय कुमार ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
| Mar 18, 2026, 17:43 IST
शिमला, 18 मार्च (हि.स.)। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि नवरात्र का यह पवित्र पर्व हमें नौ दिनों तक देवी के विभिन्न स्वरूपों की आराधना के माध्यम से भक्ति, आस्था और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। यह पर्व जीवन में आदर्शों, नियमों, संयम और श्रेष्ठ आचार-विचार को अपनाने की प्रेरणा देता है।
विनय कुमार ने कहा कि नवरात्र केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक ही नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि, अनुशासन और समाज में सद्भाव बनाए रखने का भी संदेश देता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से इस पर्व को श्रद्धा, भक्ति और आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुनील शुक्ला

