home page

चंबा सड़क हादसे में छह लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने जताया शोक

 | 

शिमला, 11 मई (हि.स.)। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चंबा जिले के लाहड़ू-तुणुहट्टी मार्ग पर ककीरा के समीप हुए सड़क हादसे में छह लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। इस दुर्घटना में चार लोग घायल भी हुए हैं।

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करने तथा घायलों के बेहतर उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।

वहीं राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने भी सड़क दुर्घटना में छह लोगों के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदनाएं प्रकट कीं तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील शुक्ला